Post
Topic
Board Regional Languages (India)
Re: धागे में सहयोग करने वालों के लिए मैरिट
by
webtricks
on 15/06/2019, 16:25:30 UTC
आपकी सोच अच्छी है और मैं इसकी सराहना करूँगा पर भारतीय जनता अन्य देशों से विभिन्न है। यहाँ के लोगों की अंग्रेजी अन्य देश जैसे कि रूस से बेहतर है। यदि भारतीय इंसान बिटकॉइन जैसी तकनीकी चीज़ के बारे में जानता है तो यह कहा जा सकता है कि उसकी अंग्रेजी भी अच्छी होगी। इस लिए मुझे नहीं लगता भारतीय खंड में भारतीय भाषा के मुकाबले अंग्रेजी पोस्ट ज्यादा होना कोई बड़ी समस्या है।।
साथ ही यह भी गौर किया जाना चाहिए कि भारतीय खंड के ज्यादातर धागे भारतीयों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि बिटकॉइन बैन, बिटकॉइन कर समस्या जैसे मुद्दों पे हैं। चाहे यह धागे अंग्रेजी में हैं परन्तु अच्छी बात यह है की आम भारतीय के लिए बहुत लाभदायक हैं।