Post
Topic
Board Regional Languages (India)
Merits 8 from 3 users
Re: धागे में सहयोग करने वालों के लिए मैरिट
by
Bitlover10
on 16/06/2019, 03:01:03 UTC
⭐ Merited by Heisenberg_Hunter (4) ,JSRAW (2) ,webtricks (2)
~

आपकी बात से मै पूर्णतः सहमत हूँ और मुझे अंग्रेजी से कोई शिकायत भी नही है। हिन्दी को मै प्राथमिकता इसलिए देता हूँ क्योंकि क्रिप्टो-मुद्रा से संबंधित विषयों की जानकारी या उनपर चर्चा मंच के अन्य अनुभागों मे अंग्रेजी भाषा मे सरलता से उपलब्ध है और कोई भी व्यक्ति जिसे अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान है उसे आसानी से समझ सकता है। लेकिन समस्या वहां उत्पन्न होती है जब अमुक व्यक्ति को अंग्रेजी का ज्ञान नही होता है और उसे अपने प्रश्नों का उत्तर उसकी भाषा मे उपलब्ध नही होता । ]यही कारण यह है कि मै हिंदी को प्राथमिकता देता हूं ताकि ऐसे लोग जिनको अंग्रेजी की अच्छी समझ नही है वो भी क्रिप्टो-मुद्रा को अच्छी तरह अपनी भाषा मे समझ सके और उससे संबंधित चर्चाओं मे भाग ले सके।

दुसरा जैसा कि हम जानते हैं कि भारत की अपनी कोई राष्ट्रीय भाषा नही है और यहां 23 भाषाओं को भारत की आधिकारिक भाषाओं का दर्जा प्रदान किया गया है जिसमे हिन्दी भाषी लोगों की संख्या अधिकतम है जिसे निम्न चित्र से समझा जा सकता है -

चित्र का स्रोत (Image source) https://en.m.wikipedia.org/wiki/List_of_languages_by_number_of_native_speakers_in_India

हम जब बड़े स्तर पर क्रिप्टो-मुद्रा के गोद लेने की बात करते हैं तो हमे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि क्रिप्टो-मुद्रा से संबंधित विषयों की जानकारी स्थानीय भाषाओ मे भी उपलब्ध हो ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रौद्योगिकी को समझे और इसे अपनाये।

मै यहां पर यह भी कहना चाहता हूं कि जब मै इस स्थानीय भाषाओं के अनुभाग (Regional languages India) को देखता हूँ तो मुझे यहां किए गए पोस्ट खिचड़ी की तरह लगते हैं और नया कोई भी बन्दा यहाँ के पोस्टों को देखकर अचंभित हो जाएगा और उसे समझ मे ही नहीं आएगा कि यहां क्या हो रहा है। मै इस स्थानीय अनुभाग के लिए यह सलाह देना चाहूंगा कि प्रत्येक आधिकारिक भारतीय भाषाओं के लिए अलग अलग उपखंड बनाएं (23 उपखंड) ताकि भारतीय धागा और अच्छा दिख सके। वर्तमान परिस्थिति की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम निम्न गुणवत्ता वाले पदो को किस आधार पर रिपोर्ट करे बड़ी समस्या है और यही कारण है भारतीय स्थानीय बोर्ड इस मंच पर उपलब्ध अन्य स्थानीय बोर्डों में से सबसे गन्दा है।

हमे अपने भारतीय बोर्ड को और अच्छा बनाने के लिए मैरिट सोर्स की भी जरूरत है ताकि गुणवत्ता पूर्ण पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। हमे इस बोर्ड के लिए एक सक्रिय माडरेटर का चयन भी करना चाहिए जो कि वर्तमान में कोई नहीं है। हालांकि मैने मेटा अनुभाग मे मंच के कुछ सम्मानित सदस्यों द्वारा इस विषय पर चर्चा का विषय देखा है।